अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को आज सुनाई जाएगी सजा – Sentence Will Be Pronounced Today – Tv News India

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर

Updated Tue, 29 Aug 2023 11:05 PM IST

अंबेडकरनगर। स्कूल से घर जा रही छात्रा काे अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने दोषी करार दिया है। आरोपी को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।

सम्मनपुर थाने में एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की 19 अगस्त 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में थाना क्षेत्र सम्मनपुर के शरीफपुर निवासी नौशाद अंसारी ने छात्रा का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ उसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की। विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट रामकृष्ण पांडेय डबलर ने वादी की तरफ से न्यायालय में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए। सत्र परीक्षण में अपर जिला जज ने आरोपी को दोषी करार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button