लाइफ स्टाइल

Sawan 2023 | सावन का महीना आज हो रहा है समाप्त, ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा – Tv News India

सावन का महीना आज हो रहा है समाप्त, ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सावन के पवित्र माह के समाप्त होने में केवल कुछ ही दिन शेष हैं। वर्ष 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई, से शुरू हुआ था और इसका समापन आज यानी 31 अगस्त को हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानें सावन माह के आखिरी दिनों में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भक्त गण को क्या करना चाहिए?

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में सावन के इन आखिरी दिनों में भोलेनाथ की प्राप्त करने के लिए आप शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसका पाठ करने से लोगों के जीवन में आ रही कठिनाइयों और सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

इस दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए। इस महीने फल, फूल और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। अगर कुछ भी ना हो तो केवल मात्र एक लोटा जल चढ़ा देने से ही भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। जल चढ़ाने से पहले पंचामृत चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है।

जीवन में ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए सावन के माह के आखिरी दिनों में  भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना चाहिए। साथ ही ॐ ऐं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र जाप 101 बार कर सकते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके अनेक लाभ मिलते हैं। इसलिए इस दिन व्रत और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। व्रत के दौरान केवल फलाहार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button