कोरोना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का निधन
Wed, 28 Apr 2021

मुंबई (डीवीएनए)। कोरोना ने एक और नेता की सांस रोक दी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार सुबह 10 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया।
एकनाथ गायकवाड एक पूर्व सांसद, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे। गायकवाड का अचानक जाना मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।