News Image

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी ने तनाव मुक्त रहने और कामयाबी के दिए छात्रों को टिप्स

🕒 11 Feb 2025 04:27 AM

नई दिल्ली(इंडिया न्यूज इंडिया)। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण में देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने की टिप्स को भी शेयर किया है, ताकि बच्चे अधिक कॉन्फिडेंट होकर सफलता हासिल करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना जरूरी है। सूर्योदय के बाद पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस लेने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता। उन्होंने कहा जीवन में किसी प्रगति के लिए पोषण का सबसे अधिक महत्व है। क्या खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, कैसे खाना चाहिए, ये सब बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा नियमित दिनचर्या का पालन एक स्टूडेंट या किसी भी इंसान के लिए जरूरी है। नियमित दिनचर्या से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है।पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन) करने की सलाह दी, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग करना सीखना चाहिए। स्मार्टफोन और इंटरनेट से केवल मनोरंजन के बजाय ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपना दिन व्यवस्थित करें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। उन्होंने छात्रों से परीक्षा को उत्सव की तरह लेने की अपील की, ताकि वे दबाव महसूस न करें।पीएम मोदी ने अभिभावकों को भी महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और उसे पहचानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों पर नंबर और मार्क्स का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुद को प्रेरित करने की आदत डालें।
जब वे कोई लक्ष्य पूरा करें, तो खुद को पुरस्कृत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करें, न कि दूसरों से आगे निकलने की होड़ में लगे रहें। प्रधानमंत्री के इस संवाद ने न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी नई सोच और ऊर्जा दी। देशभर में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया और सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। पीएम मोदी के अलावा इस चर्चा में बच्चों को मोटिवेट करने के लिए सद्गुरु, दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और अवनी लेखारा भी शामिल हुए। सद्गुरु ने मानसिक शांति और चिंता पर नियंत्रण के उपाय बताए। दीपिका ने मनोवैज्ञानिक कल्याण पर बात की और मानसिक स्वास्थ् महत्व को प्वॉइंट किया। वहीं मैरी कॉम और अवनी लेखरा ने दृढ़ संकल्प और सफलता की अपनी प्रेरक यात्रा को शेयर किया ताकि बच्चों को मोटिवेशन मिले।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image