News Image

अल्टीमेटम के बाद क्या पाकिस्तानी सीमा हैदर को छोड़ना पड़ेगा भारत

🕒 25 Apr 2025 08:12 AM

ग्रेटर नोएडा(टीवी न्यूज इंडिया)। सरकार ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब सवाल है कि क्या पाकिस्तान से आकर अवैध तरीके से भारत में रह रही सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान में जाना पड़ेगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहसबाजी शुरू हो चुकी है।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए एक मई तक का समय दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिक अब भारत दौरा नहीं कर सकेंगे। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। क्या सीमा हैदर भी पाकिस्तान जाएगी?
इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। कई यूजर्स सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की सलाह दे रहे हैं। कई यूजर्स दावा करते नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना होगा। कुछ यूजर्स सीमा हैदर को स्टार बनाने पर नाराजगी जाता रहे हैं। अब सब की निगाहें सरकार के अगले कदम पर है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स यह भी लिख रहे हैं कि सीमा हैदर को पाकिस्तान शायद ही जाना पड़े। पहली वजह यह बताई जा रही है कि भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही, जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते आई हैं। वीजा लेकर नहीं। दूसरी बात यह भी है की सीमा हैदर भारतीय नागरिक सचिन की पत्नी बन चुकी है और सचिन से एक बच्चा भी सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में उस पर कार्यवाही फिलहाल नहीं होगी। जब तक की कोर्ट कोई फैसला न सुना दे। सीमा हैदर को लेकर सवाल इस वजह से उठ रहे है, क्योंकि वह न तो वैध तरीके से भारत आई थी और न ही उसके पास कोई भारतीय नागरिकता है। वहीं सुरक्षा एजेंसी पहले से ही सीमा की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। इस मुद्दे पर फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से सीमा हैदर को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि। सीमा की एक बच्ची हो चुकी जो अभी अस्पताल में है इनका मामला बिल्कुल अलग है। मर्सी पिटीशन ऑलरेडी दी जा चुकी है। ऐसा कोई भी नियम नहीं है, लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है जो बन पड़ेगा किया जाएगा। बच्ची का जन्म इंडिया में हुआ था। इसलिए, उसे नागरिकता मिल चुकी है। सीमा, भारत की बहू है। इसके ऊपर कई केस भी भारत में है। नागरिकता के लिए प्रक्रिया चल रही है। भारत सरकार के टच में हैं। वही विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा हैदर का भारत आना अवैध था। अब सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। ऐसे में उस पर कार्यवाही संभव है। पहलगाम हिंसा को भारत ने काफी गंभीरता से लिया है। ऐसे हालात में सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ सकता है। फिलहाल, ऐसा करना आसान नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह सीमा हैदर को भारत में रहने की इजाजत देगा या नहीं। एक और तथ्य ध्यान रखने योग्य है जो कि सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीना से शादी की है। सचिन से उसका एक बच्चा भी है ऐसे में यूपी सरकार की प्रतिकूल रिपोर्ट आने पर भी सीमा हैदर पर कार्यवाही होगी।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image