🕒 6 May 2025 02:57 AM
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके हर पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं और बेसब्री से उनके अगले अपडेट का इंतजार करते हैं। हाल ही में रानी ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कार ड्राइव करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ के मशहूर गाने ‘साथिया’ को गुनगुनाती नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी इस वीडियो में जिम वियर में दिखाई दे रही हैं और उनके चेहरे पर सुकून भरा रोमांटिक मूड झलकता है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, बदमाश दिल है तुझसे जुड़ा, अब क्या करे...। इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल पर फिल्माए गए ‘सिंघम’ फिल्म के इस गाने को श्रेया घोषाल और अजय गोगावले ने गाया था। इस वीडियो के जरिए रानी न केवल अपनी गायकी का अंदाज दिखा रही हैं, बल्कि अपनी पसंदीदा फिल्मों और गानों से भी जुड़ाव साझा कर रही हैं। रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा में ‘लेडी सिंघम’ कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में सुपरहिट फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘देवरा बड़ा सतावेला’, ‘रानी नंबर 786’, ‘घरवाली बाहरवाली’, ‘बंधन टूटे ना’ और ‘चोर मचाए शोर’ प्रमुख हैं।
फिल्मों की बात करें तो अब तक रानी ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने खतरनाक स्टंट कर दर्शकों को चौंकाया था। इसके अलावा, वह एमएक्स प्लेयर की चर्चित वेब सीरीज ‘मस्तराम’ का भी हिस्सा रही हैं। रानी चटर्जी का ये नया वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि वह केवल एक शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि फैंस से जुड़ने का हर अंदाज भी बखूबी जानती हैं।
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read Moreमुम्बई (टीवी न्यूज इंडिया)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र समाप्त होने के �...
.......Read Moreमुम्बई (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। टेक दिग्गज गूगल में फिर से कर्मचारियों की छ�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने समय के साथ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरत�...
.......Read Moreदेहरादून (टीवी न्यूज इंडिया)। चारधाम यात्रा की शुरुआत के एक सप्ताह के अंदर त�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी नीति को बार-बार स्पष...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। घर में जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत �...
.......Read More
-कहा - रिपोर्टिंग करते समय मौजूदा कानूनों व नियमों का सख्ती से पालन करें
नई द�...
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के ट�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस अब इलेक्ट�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी...
.......Read More
- अब पेट्रोल-डीजल सिर्फ कैश में मिलेगा
- पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया ऐ...
-मूलरूप से गुजरात की रहने वाली हैं सोफिया, मिल चुके हैं कई सम्मान
नई दिल्ली,(ट�...
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने पाकि�...
.......Read More
- ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर लगाकर आरजेडी ने दिखाई देशभक्ति
- मोदी सरकार के फैसल...
पंजाब पुलिस ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द
चंडीगढ़,(�...
-एआईएमआईएम नेता ने कहा- अब पाकिस्तान पूछे मसूद अजहर के रिश्तेदारों का धर्म
न�...
-भारत चारों तरफ से कर रहा कूटनीतिक घेराबंदी, सेना को भी दी है छूट
नई दिल्ली,(टी...