News Image

एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी

🕒 8 May 2025 10:42 AM

- ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर लगाकर आरजेडी ने दिखाई देशभक्ति
- मोदी सरकार के फैसले का किया समर्थन
पटना (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है। इस सैन्य कार्रवाई पर सत्ता पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष भी मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ कर रहा है। बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी खुलकर सरकार और सेना का समर्थन किया है।

पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं ने भारतीय सेना की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को प्रदर्शित करते हुए पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा गया है, एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी... 9 आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है। एक चुटकी सिंदूर तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें तबाह कर सकती है। पीओके छीन सकती है एक चुटकी सिंदूर।
यह पोस्टर राजद नेत्री संजू कोहली द्वारा लगवाए गए हैं, जो दर्शाता है कि राजद भी राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा के मुद्दे पर भारतीय सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़ा है।
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, भारत और भारतीय सेना ने कभी भी आतंकवाद या अलगाववादी आंदोलनों को सहन नहीं किया है, और न ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हमेशा माताओं की कोख और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि 1.40 करोड़ भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े हैं।

राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पायलट प्रशिक्षण की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है, तो मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं।
उनके इस संदेश को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। राजद के इस कदम को लेकर बिहार की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। भाजपा नेताओं ने राजद के इस समर्थन को चुनावी चाल करार दिया है, जबकि राजद नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के सम्मान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह पहला मौका है जब राजद जैसी विपक्षी पार्टी ने खुलकर मोदी सरकार के सैन्य अभियान का समर्थन किया है। क्या यह राज्य की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत है? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image