News Image

चेनाब नदी का पानी रोकने से पाकिस्तान में पड़ सकता है अकाल?

🕒 6 May 2025 12:51 PM

-भारत चारों तरफ से कर रहा कूटनीतिक घेराबंदी, सेना को भी दी है छूट
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को घेरने की रणनीति चल रहा है। भारत ने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है। दूसरी तरफ वह उसकी कूटनीतिक घेराबंदी भी कर रहा है। भारत ने सिंधु जल संधि तोड़ने के बाद पाकिस्तान को सबसे ज्यादा पानी देने वाली नदी चेनाब का पानी रोक दिया है। चेनाब पर बगलिहार में बने डैम के फाटक बंद कर पानी को दूसरी दिशा में मोड़ दिया है। इससे पाकिस्तान में अकाल पड़ सकता है।
इस वाटर अटैक के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर और बड़ा कदम उठाया है। उसने सिंधु जल संधि की नदी पर बन रहे किशनगंगा-रतले जल विद्युत परियोजना से जुड़े विवाद पर वर्ल्ड बैंक में चल रही सुनवाई स्थगित करने को कहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत जल्द ही इसको लेकर एक अनुरोध पत्र तटस्थ विशेषज्ञ को भेजेगा। इसकी एक प्रति वर्ल्ड बैंक को भी दी जाएगी। भारत ने कहा है कि उसने खुद को सिंधु जल संधि से अलग कर लिया है। ऐसे में अब विवाद से जुड़ी तटस्थ विशेषज्ञ की विवाद समाधान प्रक्रिया को भी अब रोक दिया जाए।
यह विवाद किशनगंगा-रतले जल विद्युध परियोजना को लेकर है। भारत इस परियोजना पर काम कर रहा है। पाकिस्तान ने इसकी शिकायत विश्व बैंक में की है। इसके बाद 2023 में विशेषज्ञ मिशेल लिनो की देखरेख में विवाद को सुलझाने की कोशिश हुई थी। इसको लेकर भारत, पाकिस्तान और विशेषज्ञ एक तय कार्य योजना के तहत काम कर रहे है, लेकिन भारत पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद इस प्रक्रिया को रोकना चाहता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए इस साल की बैठकें होने वाली थीं। पाकिस्तान को परियोजना को लेकर जो शिकायत थी उसके बारे में जवाब देना था। इसके बाद इस साल दिसंबर में विशेषज्ञ परियोजना स्थल का दौरा भी करने वाले थे। यह प्रक्रिया 2026 तक चलने वाली थी लेकिन भारत ने अब इस पूरी प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा है। बीते साल जून में भी परियोजना स्थल का निरीक्षण किया गया था।
भारत ने चेनाब नदी पर बगलिहार में बने डैम का फाटक बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान को भरपूर पानी देने वाली यह नदी अब नाली की तरह बहने लगी है. इससे पाकिस्तान में इस गर्मी भारी जल संकट पैदा हो सकता है। वहां की नहरें सूख सकती है। इसी नदी के पानी से पाकिस्तान पंजाब के एक बड़े इलाके में सिंचाई का काम होता है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image