🕒 9 May 2025 12:01 PM
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने समय के साथ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की है, लेकिन एक उत्पाद ऐसा है, जिसके लिए देश आज भी पाकिस्तान पर निर्भर है सेंधा नमक। सेंधा नमक, जिसे रॉक साल्ट या लाहौरी नमक भी कहा जाता है, भारत में व्रत और त्योहारों के दौरान उपयोग में लाया जाता है।
यह शुद्धता के कारण धार्मिक महत्व रखता है, लेकिन भारत में इसका कोई बड़ा प्राकृतिक स्रोत नहीं है। यही वजह है कि भारत को यह नमक पाकिस्तान से मंगवाना पड़ता है। हालांकि बीते वर्षों में भारत ने इस निर्भरता को घटाने की कोशिशें की हैं, लेकिन पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो पाया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित खेवड़ा नमक खदान इस मामले में प्रमुख स्रोत है। यह खदान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और सबसे पुरानी रॉक साल्ट खदान मानी जाती है। खेवड़ा समेत वर्चा, जट्टा और कोरक खदानों से हर साल लाखों टन सेंधा नमक निकाला जाता है। अनुमान है कि खेवड़ा खदान में इतना भंडार है कि 450 साल तक नमक की आपूर्ति की जा सकती है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। बता दें कि कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। भारत-पाक के मध्य बढ़ते तनाव के बीच यह कदम एक कड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है।
अटारी चेक पोस्ट के ज़रिए भारत पाकिस्तान को सोयाबीन, सब्जियां, पोल्ट्री फीड, प्लास्टिक यार्न जैसी वस्तुएं निर्यात करता था, जबकि पाकिस्तान से सूखे मेवे, खजूर, सीमेंट, जिप्सम, कांच, जड़ी-बूटियां और सेंधा नमक जैसे उत्पाद आयात किए जाते थे। भारत और पाकिस्तान का रिश्ता हमेशा से ही तनावपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक तीन युद्ध हो चुके हैं और आतंकवाद को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है। इन हालातों में जब भी सीमा पर तनाव बढ़ता है, व्यापार सबसे पहले प्रभावित होता है।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More