🕒 8 May 2025 10:44 AM
-मूलरूप से गुजरात की रहने वाली हैं सोफिया, मिल चुके हैं कई सम्मान
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबरें है। भारत की इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की ओर से जो प्रेस ब्रीफिंग दी गई, उसमें दो महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह भी शामिल हैं।
सोफिया कुरैशी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, वहीं व्योमिका सिंह इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर। सोफिया मूलरूप से गुजरात की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1981 में वडोदरा में हुआ। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। कई रिपोर्टस में बताया गया कि सोफिया के दादा भी आर्मी मेन में थे और उनके पिता ने भी कुछ सेना में सेवाएं दीं हैं। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सोफिया की शादी मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है।
भारतीय सेना में सोफिया 1999 में भर्ती हुई। 1999 में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद सोफिया ने सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। 2006 में सोफिया ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा दी। 2010 से शांति स्थापना अभियानों से जुड़ी रही हैं। पंजाब सीमा पर ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उनकी सेवा के लिए उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से नवाजा गया। उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सिग्नल ऑफिसर इन चीफ का प्रशंसा पत्र भी मिला। उन्हें फोर्स कमांडर की सराहना भी मिली।
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी उस समय भी सुर्खियों में आईं जब उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय दल की अगुवाई की थी। तब वह ऐसा करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई। इस अभ्यास का नाम ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ दिया गया था, जो भारत की ओर से आयोजित उस समय का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था। सोफिया इस अभ्यास में भाग लेने वाले 18 दलों में एकमात्र महिला अधिकारी थीं। भारतीय दल में कुल 40 सदस्य थे। उस समय वह भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी थीं।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More