🕒 12 Apr 2025 04:00 AM
क्या नीतीश की तरह ही चिराग एनडीए में प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे
पटना,(टीवी न्यूज इंडिया)। चिराग पासवान ने बिहार चुनाव से पहले कास्ट सेंसस का खुलकर सपोर्ट किया है। ये बात इसलिए महत्वपूर्ण है, कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जातिगत जनगणना के लिए जोरदार मुहिम चला रहे हैं। गुजरात में हुए कांग्रेस अधिवेशन में भी राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा था। सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना कराने की बात कही है। 2025 में बिहार के तीन दौरे कर चुके राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के जातिगत गणना को फर्जी बताया था।
जातिगत जनगणना के पैरोकार लालू यादव भी हैं और राहुल गांधी की सक्रियता के कारण कहीं न कहीं टकराव की भी नौबत आ रही है। वहीं पीएम मोदी के हनुमान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू यादव की राजनीति को भी निशाने पर लिया है और ये जताने की कोशिश की है कि वह मुस्लिम-यादव की राजनीति को भी सही नहीं मानते हैं। चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना की ये कहते हुए वकालत की है कि ऐसा होने से सरकार को लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाने के लिए आंकड़े मिल जाएंगे।
खास बात ये है कि चिराग कतई नहीं चाहते कि जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि अगर जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए तो जातिवाद को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ये विरोधाभासी लग सकता है कि मैं जाति की राजनीति को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन जातिगत जनगणना का समर्थन जरुर करता हूं।
लालू परिवार के साथ रिश्तों को लेकर चिराग ने कहा कि कि उनके परिवार के रिश्ते लालू परिवार से हमेशा अच्छे रहे हैं और मैं खुले मंच पर ये बात कहता भी रहा हूं…मैंने इसे कभी छिपाया भी नहीं है…जैसे रिश्ते मेरे पिता के वक्त थे, वैसा आज भी है… तेजस्वी को मैं अपना छोटा भाई मानता हूं। लालू यादव की मुस्लिम-यादव पॉलिटिक्स को राजनीति के रूप में जाना जाता है। चिराग का कहना है कि मेरे लिए इसका का अलग मतलब है। मेरे 5 सांसदों में से 2 महिलाएं हैं… मैं 14 करोड़ बिहारियों की बात करता हूं… जैसे ही बिहारी बिहार से बाहर निकलते हैं और जाति से बाहर निकलते हैं, वे हर फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। चाहे वह मीडिया क्षेत्र हो, कॉर्पोरेट हो या फिर नौकरशाही।
कास्ट सेंसस की पैरवी तो चिराग पासवान को राहुल गांधी की तरफ ले जाती है और ऐसा लगता है वो भविष्य में तेजस्वी यादव के साथ जाने का भी इशारा कर रहे हैं। लेकिन, मुस्लिम-यादव फैक्टर की उनकी नई परिभाषा तेजस्वी के खिलाफ जाती है, बल्कि उसमें मोदी के मन की बात भी छिपी हुई लगती है। चिराग पासवान भी लगता है, नीतीश कुमार की तरह एनडीए में प्रेशर पॉलिटिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी, बीजेपी और नीतीश कुमार की वजह से चिराग ने जो फजीहत झेली है, वह भूल पाना तो उनके लिए मुश्किल ही होगा। वह कहते हैं अगर आप अपने आपको मजबूत रखते हैं, तो कोई आपको निगल नहीं सकता।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More