News Image

बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

🕒 10 May 2025 06:32 AM

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप धारण करती जा रही है। पाकिस्तान अब बड़ी मिसाइलों से हमला करने लगा है हालांकि भारत की सतर्कता के कारण सेना उन्हे ध्वस्त करती रही है। दोनों देश भयंकर युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं। अब तक छोटी मिसाइलों और ड्रोन से हो रहे हमले अब खतरनाक और बड़ी मिसाइल हमले में तब्दील हो गए हैं। हालांकि भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने में कामयाब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने फतह-2 बलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। इसे सिरसा में निष्क्रिय कर दिया गया। वहीं भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई एयरबेसों को निशाना बनाया जिसमें उसका भारी नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान हमले के जवाब में भारत ने भी बलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया। पाकिस्तान ने ही इसका दावा किया है। भारत ने बलिस्टिक मिसाइल दागने की पुष्टि नहीं की है। वहीं श्रीनगर और पठानकोट एयरबेस के पास भी तेज धमाके सुनाई दिए। इन धमाकों के बाद किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के तीन एयरबेस
सूत्रों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान के कम से कम तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने बलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। भारत ने इस बात से इनकार किया है। भारत के हमले में पाकिस्तान को नुकसान भी हुआ है। वहीं पाकिस्तान से दागी गईं मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर को निशाना बनाने में भी पाकिस्तान कसर नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए थे। अवंतीपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और अंबाला को भी अलर्ट पर रखा गया है।पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गये। हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा। पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा घबराने का कोई कारण नही है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image