News Image

दो देशों के बीच जंग के ऐलान को लेकर क्या हैं नियम

🕒 10 May 2025 06:24 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले का जवाब दे दिया। लेकिन पाकिस्तान ने उकसाने वाली कार्रवाई मानकर सीमा और नागरिक इलाकों पर हमले शुरू कर दिए। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। कुल मिलाकर, युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी। दोनों देशों में लड़ाई शुरू हो चुकी? अगर हां, तब कौन इसका आधिकारिक ऐलान करेगा?
भले ही जंग अचानक शुरू होती दिखे, लेकिन ये भी किसी बीमारी की तरह धीरे-धीरे फैलती है। भारत और पाकिस्तान के मामले में पहलगाम हमले को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी हमला माना गया। इसके बाद भारत ने कूटनीतिक कदम के साथ-साथ इस्लामाबाद के साथ कुछ संधियां तोड़ दीं।
इस बीच भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर अटैक कर दिया। ये वैसे ऑपरेशन या लिमिटेड मिलिट्री एक्शन कहलाता है।
खुली जंग में लड़ाई देश की सीमाओं तक सीमित न रहकर पूरे देश में कहीं भी हो सकती है। दुश्मन कहीं भी हमले कर सकता है। इस पायदान के बाद आखिरी चरण न्यूक्लियर युद्ध है।
संविधान में वैसे जंग के ऐलान की कोई सीधी प्रक्रिया नहीं, हालांकि इसमें नेशनल इमरजेंसी की बात जरूर कही गई है। अगर घोषणा की बात आ ही जाए, तब राष्ट्रपति के पास इसका अधिकार है। संविधान का आर्टिकल 352, जिसमें राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा का नियम है, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने का सबसे नजदीकी तरीका माना जाता है।
दरअसल राष्ट्रपति सेना के सर्वोच्च कमांडर हैं, यानी ये अधिकार उनके पास है। लेकिन वे खुद फैसला नहीं ले सकते, उन्हें तत्कालीन सरकार की सलाह लेनी होती है। अगर कभी युद्ध या शांति की कोई औपचारिक घोषणा हो तब वहां पीएम और कैबिनेट की सलाह पर होती है। असल में युद्ध का फैसला प्रधानमंत्री की अगुवाई वाला केंद्रीय मंत्रीमंडल लेता है, जिसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय शामिल हैं। जरूरत के मुताबिक, सेना प्रमुखों, खुफिया एजेंसियों और डिप्लोमेट्स की राय भी ली जा सकती है। संसद डिफेंस बजट को मंजूरी देती है, साथ ही सरकार से जवाब मांगती है।
अगर सरकार को लगाता हैं कि हालात बिगड़ चुके और आधिकारिक तौर पर जंग का ऐलान होना चाहिए, तब सब मिल-बैठकर तय करते और राष्ट्रपति को एक लिखित सिफारिश भेजते हैं। इसके बाद प्रेसिडेंट आर्टिकल 352 के तहत नेशनल इमरजेंसी लगा सकते हैं। इमरजेंसी देश के चुनिंदा हिस्सों में भी लग सकती है। इमरजेंसी 6 महीनों तक लागू रहती है। जरूरत पड़ने पर ये और आगे बढ़ाई जाती है।
- भारत और पाकिस्तान के बीच पहली जंग कश्मीर को लेकर हुई, जब पाक के कबीलाई लड़ाके और सैनिक घाटी में घुस आए। तब भारत ने कश्मीर की मदद की। लेकिन दोनों में से किसी देश ने अपने यहां लड़ाई का एलान नहीं किया, बस लड़ाई शुरू कर दी। इसके बाद भारत-चीन लड़ाई में भी ऐसा ही हुआ। चीन ने अचानक सीमा पर बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। किसी ने कोई एलान नहीं किया।
- साल 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हल्के तरीके से शुरू हुआ, लेकिन फिर बढ़ने लगा। इस बार भी किसी तरफ से युद्ध की कोई औपचारिक घोषणा नहीं थी।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image