News Image

भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

🕒 9 May 2025 12:35 PM

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तान में तैनात चीनी एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 को भारतीय ड्रोन हमलों में गंभीर नुकसान पहुंचा है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय तकनीकी हमलों के सामने असफल साबित हुआ है, जिससे उसकी रक्षा क्षमताओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में अपनी वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए चीनी एचक्यू-9बी मिसाइल सिस्टम को अपनाया था। यह वही प्रणाली है जिसे चीन ने रूस के एस-300 और अमेरिका के पेट्रियोट सिस्टम की तकनीक के आधार पर विकसित किया है। चीन ने इसकी 120–250 किमी की मारक क्षमता, एइएसए रडार, मल्टी-ट्रैकिंग और मल्टी-टारगेट एंगेजमेंट जैसी विशेषताओं का दावा किया था।
भारतीय ड्रोन हमलों में हुआ भारी नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में इस हाईटेक सिस्टम को नेस्तनाबूद कर दिया गया। यह हमला करांची, ग्वादर और इस्लामाबाद जैसे संवेदनशील ठिकानों पर तैनात एचक्यू-9बी सिस्टम को लेकर था, जिसे भारत के राफेल, ब्रह्मोस और एसयू-30एमकेआई जैसी क्षमताओं के मुकाबले के लिए तैनात किया गया था।
चीनी दावे फेल, पाकिस्तान की रणनीति पर सवाल
यह हमला न केवल पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों पर सवाल उठाता है, बल्कि चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा चीनी तकनीक पर आधारित है। ऐसे में एचक्यू-9बी की विफलता भविष्य में पाकिस्तानी सेना की युद्ध क्षमता को कमजोर कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की आधुनिक युद्ध प्रणाली, ड्रोन टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस क्षमताओं के सामने यह घटना साबित करती है कि पाकिस्तान को तकनीकी रूप से पिछड़े हथियारों पर निर्भर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image