News Image

शरीर में पानी की कमी से भी हो सकता है हार्ट अटैक

🕒 10 May 2025 06:29 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल थकान या सिरदर्द तक सीमित नहीं रहती, यह दिल के दौरे जैसी गंभीर समस्या को भी जन्म दे सकती है। हाल ही में एक 32 वर्षीय फिट और हेल्दी सीईओ, जो नियमित रूप से मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते थे, को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।
यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि न तो उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी थी और न ही उनकी जीवनशैली में कोई बड़ा खतरा नजर आया। जब डॉक्टरों ने उनकी गहराई से जांच की, तो सामने आया कि उनके शरीर में पानी की भारी कमी थी। खून की जांच में पाया गया कि उनका हीमोग्लोबिन स्तर 18 जी/डीएल तक पहुंच चुका था, जबकि सामान्य पुरुषों में यह 13.8 से 17.2 जी/डीएल के बीच होता है। ज्यादा हीमोग्लोबिन का मतलब है खून का गाढ़ा होना, जिससे रक्त का प्रवाह धीमा पड़ जाता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव बनता है। यही कारण बना उनके हार्ट अटैक का। विशेषज्ञों के मुताबिक जब शरीर में पानी की कमी होती है तो खून का गाढ़ापन बढ़ता है और वह धमनियों में सुचारु रूप से बह नहीं पाता। यह ठीक वैसा ही है जैसे आप शुद्ध शहद को पतली स्ट्रॉ से खींचने की कोशिश करें।
इससे दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और यह जोखिम का कारण बनता है, खासकर तब जब व्यक्ति शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव हो या गर्मी में बाहर निकल रहा हो। डिहाइड्रेशन के लक्षण भी अक्सर इतने मामूली होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। सिर दर्द, दिल की धड़कन का तेज होना, मामूली मेहनत में थकान, पैरों में ऐंठन और पेशाब का रंग पीला या भूरा हो जाना इसके संकेत हैं। सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता। शरीर से पसीने के साथ सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकलते हैं, जिन्हें नारियल पानी, नींबू पानी में नमक या ओआरएस जैसे विकल्पों से ही पूरा किया जा सकता है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image