News Image

पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

🕒 9 May 2025 12:22 PM

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। बिपासा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
मौका है उनकी शादी की नौवीं सालगिरह का, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए यह स्टार कपल गोवा पहुंचा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक मिलती है। पहली तस्वीर में बिपाशा, करण और देवी एक साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, जहां तीनों बेहद खुश और रिलैक्स मूड में दिखते हैं। एक अन्य तस्वीर में बिपाशा कैमरे के लिए पोज दे रही थीं, लेकिन उसी पल उनकी बेटी देवी फ्रेम में आ जाती हैं, जो फोटो को और भी प्यारा बना देती है। वहीं, कुछ तस्वीरों में गोवा की सुंदर वादियां और स्वादिष्ट खाने की झलक भी देखने को मिलती है। पोस्ट की आखिरी फोटो में बिपाशा बेहद खूबसूरत अंदाज में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कान और डिंपल फैंस का दिल जीत रहे हैं। यूजर्स कमेंट्स में उन्हें गॉर्जियस, परफेक्ट फैमिली और एवरग्रीन ब्यूटी जैसे शब्दों से सराह रहे हैं। बिपाशा और करण की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है।
दोनों की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी और अब उनकी बेटी देवी उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन चुकी है। शादी की सालगिरह पर बिपाशा ने एक खास वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनकी शादी की रस्मों से लेकर रिसेप्शन और निजी पलों की झलकें शामिल थीं। वीडियो की शुरुआत उनकी शादी की क्लिप से होती है, जहां बिपाशा लाल जोड़े में दुल्हन बनी दिख रही हैं, वहीं करण गाना गाते नजर आते हैं। वीडियो में उनकी बेटी देवी की झलक भी दिखाई गई, जो इस जर्नी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image