News Image

पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

🕒 10 May 2025 06:42 AM

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्रैल्प और स्‍वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का इस्‍तेमाल किया। अब पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने बताया है कि क्‍यों पाकिस्‍तान मिसाइलों को नहीं मार सका।
पाकिस्‍तान की वायुसेना के पूर्व वाइस एयर मार्शल इकरामुल्‍लाह भट्टी ने बताया कि कि देश के पास एयर डिफेंस सिस्‍टम के जरिए कम दूरी, मध्‍यम दूरी और लंबी दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों और बलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की क्षमता है। इसमें चीन का एचक्‍यू 16 एयर डिफेंस सिस्‍टम भी शामिल है। उन्‍होंने बताया कि पाकिस्‍तानी सेना के पास हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलों को रोकने की क्षमता ही नहीं है। बताया जा रहा है कि भारत ने सुखोई-30 एमकेआई विमानों की मदद से ब्रह्मोस मिसाइल काzरे एयर लांच वर्जन इस्‍तेमाल किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पाकिस्‍तान के ही पूर्व एयर कमोडोर आदिल सुल्‍तान ने बताया कि भारत और पाकिस्‍तान की सीमाएं मिलती हैं। इसके बाद पूरी तरह से हमले से सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों को 100 फीसदी रोकना असंभव है। भट्टी ने कहा कि हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलें अब बहुत आधुनिक हो गई हैं। इनकी स्‍पीड बहुत ज्‍यादा हो गई है। यह मैक 3 से लेकर मैक 9 तक है।
भट्टी ने कहा कि हवा से दागे जाने वाली मिसाइलों को रोकने में एक और दिक्‍कत यह है कि उनकी उड़ान की अवधि काफी कम होती है। इसकारण मार गिराने के लिए रिएक्‍शन समय काफी कम होता है। वहीं जमीन से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलों को पहुंचने में काफी टाइम लगता है और इसी वजह से उन्हें मार गिराना संभव होता है। बता दें कि स्‍कैल्‍प एक हवा से दागे जाने वाली क्रूज मिसाइल है, जो स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस है। इसे लंबी दूरी तक हमला करने के लिए तैयार किया गया है। मिसाइल को ब्रिटेन में स्‍टॉर्म शैडो मिसाइल कहा जाता है।
वहीं ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो तीनों ही सेनाओं में शामिल है। इस मिसाइल को ब्रह्मोस एयरोस्‍पेस ने बनाया है जो भारत का रूस का ज्‍वाइंट वेंचर है। ब्रह्मोस मिसाइल क्रूज फेज में मैक 3 की रफ्तार से हमला करने में सक्षम है जिससे उड़ान का समय कम लगता है और बहुत कम समय में यह अपने लक्ष्‍य को तबाह कर देती है। ब्रह्मोस दागो और भूल जाओ की नीति पर काम करती है। इसके अंदर 200 से लेकर 300 किलो तक बारुद होता है। इसकी रेंज अब करीब 800 किमी तक हो गई है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image