News Image

अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

🕒 10 May 2025 06:38 AM

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
वाशिंगटन (टीवी न्यूज इंडिया)। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम हमले के बदला लेने भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया था। वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार देते हुए चेतावनी दी है। इससे परमाणु हथियार संपन्न दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका गहरा गई है।
भारत की परमाणु नीति पहले इस्तेमाल नहीं करने की है यानी भारत तब तक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा जब तक उस पर पहले परमाणु हमला न हो। इसके उलट पाकिस्तान सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात करता रहा है, ताकि पारंपरिक युद्ध में भारत की बढ़त को रोका जा सके। मीडिया रिपोर्ट में अमेरिका के थिंक टैंक ‘आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन’ के मुताबिक भारत के पास करीब 172 और पाकिस्तान के पास 170 से 200 के बीच परमाणु हथियार हैं। यदि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इसके परिणाम बहुत ही खतरनाक होंगे।
अनुमान है कि पांच से साढ़े बारह करोड़ लोगों की तत्काल मौत हो सकती है, जबकि कई शहर पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे। बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा। परमाणु विस्फोट से पैदा होने वाला धुआं और आग का असर सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरी धरती की जलवायु को प्रभावित करेगा। सूर्य की रोशनी तक रुक जाएगी, जिससे वैश्विक स्तर पर तापमान में गिरावट और कृषि व्यवस्था चरमरा सकती है। अरबों लोगों को अकाल का सामना करना पड़ सकता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन हालात से उबरने में दशकों लग सकते हैं। भारत और पाकिस्तान ने 1991 में ‘गैर-परमाणु आक्रमण समझौता’ किया था, जिसके तहत वे एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन वर्तमान तनावपूर्ण हालात इस समझौते की स्थायित्व पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में परमाणु संयम और कूटनीतिक समाधान की जरुरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है।
रिपोर्ट में फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में केवल नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। उनके पास 2025 की शुरुआत तक अनुमानित 12,331 हथियार हैं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, उत्तर कोरिया, भारत, पाकिस्तान और इजराइल के पास परमाणु हथियार हैं। एफएएस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के पास विश्व के कुल परमाणु हथियारों का करीब 88 फीसदी और सेना द्वारा इस्तेमाल के लिए 84 फीसदी हथियार हैं। एफएएस का कहना है कि अमेरिका अपने परमाणु भंडार को कम कर रहा है, जबकि फ्रांस और इजराइल के पास अपेक्षाकृत स्थिर भंडार है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चीन, भारत, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और ब्रिटेन और संभवतः रूस भी अपने भंडार में वृद्धि कर रहे हैं।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image