News Image

जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

🕒 10 May 2025 06:26 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गंभीर बीमारियों की ओर संकेत करता है। यहां हम पांच ऐसे संकेतों की बात कर रहे हैं, जो जीभ पर नजर आने पर सतर्क हो जाना चाहिए। अगर जीभ की सतह काली और बालों जैसी दिखने लगे, तो यह ब्लैक हेयरी टंग नामक स्थिति हो सकती है। इसमें जीभ पर मौजूद छोटे-छोटे पैपिला बढ़ जाते हैं और उनमें बैक्टीरिया या फंगस जमा हो जाते हैं। यह स्थिति आमतौर पर खराब ओरल हाइजीन, धूम्रपान, ज्यादा ऐंटीबायोटिक लेने या कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होती है। हालांकि यह हानिकारक नहीं होती, लेकिन इसके इलाज के लिए सफाई और चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी है। यदि जीभ पर कोई लाल, चमकदार या उभरी हुई जगह लंबे समय तक बनी रहे, तो यह एरिथ्रोप्लाकिया हो सकती है। यह एक कैंसर पूर्व स्थिति है और अगर इसमें दर्द या सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
समय रहते इसे पहचान लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आगे चलकर मुंह के कैंसर का कारण बन सकता है। एट्रोफिक ग्लोसाइटिस तब होता है जब जीभ की सतह चिकनी, चमकदार और “गंजे” जैसी हो जाती है। यह संकेत हो सकता है कि शरीर में आयरन, फोलिक एसिड या विटामिन बी12 की कमी है। इससे जुबान में जलन या दर्द हो सकता है और यह एनीमिया या न्यूरोलॉजिकल समस्या का भी इशारा देता है। अगर जीभ पर गहरी दरारें पड़ने लगें, तो यह फिशर्ड टंग हो सकता है। हालांकि हल्की दरारें सामान्य हैं, लेकिन ज्यादा और गहरी दरारें स्जोग्रेन सिंड्रोम जैसी ऑटोइम्यून बीमारी का संकेत हो सकती हैं।
इसमें जलन और दर्द भी महसूस हो सकता है। जीभ पर सफेद परत या धब्बे होना कई वजहों से हो सकता है। यह ओरल थ्रश नामक फंगल इंफेक्शन हो सकता है या फिर ल्यूकोप्लाकिया, जो एक कैंसर पूर्व स्थिति है। अगर ब्रश करने के बाद भी सफेदी बनी रहे या जलन हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बता दें कि जब भी कोई मरीज डॉक्टर के पास अपनी बीमारी की जांच के कराने जाता है तो डाक्टर मरीज से मुंह खोलने को कहते हैं, तो इसका मकसद केवल गले को देखना नहीं होता, बल्कि जीभ की स्थिति को भी परखना होता है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image