News Image

तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके फिर साथ

🕒 12 Apr 2025 04:03 AM

शाह का एलान – 2026 में पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव
चेन्नई,(टीवी न्यूज इंडिया)। तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा सियासी मोड़ आया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चेन्नई में एलान किया कि भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके एक बार फिर गठबंधन में साथ आए हैं। उन्होंने घोषणा की कि 2026 का विधानसभा चुनाव एआईएडीएमके प्रमुख ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
यहां केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, कि एआईएडीएमके का एनडीए में शामिल होना दोनों दलों के लिए फायदेमंद है। सीटों का बंटवारा बाद में आपसी सहमति से किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) भी तैयार किया जाएगा। वहीं आगे शाह ने डीएमके सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आगामी चुनाव भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि लोग डीएमके से जवाब चाहते हैं, और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन ही विकल्प है।
गौरतलब है कि सितंबर 2023 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की कुछ विवादास्पद टिप्पणियों के बाद एआईएडीएमके ने एनडीए से दूरी बना ली थी। लेकिन अब दोनों पार्टियों ने फिर से हाथ मिला लिया है, जिसे आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व में भी बदलाव के संकेत
केंद्रीय मंत्री शाह के दौरे के साथ ही भाजपा के तमिलनाडु संगठन में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तिरुनेलवेली से विधायक नयनार नागेन्द्रन को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनका नाम अन्नामलाई ने ही प्रस्तावित किया है।
2021 का प्रदर्शन और 2024 की हार
2021 में हुए विधानसभा चुनाव में डीएमके गठबंधन को 159 सीटें मिली थीं, जबकि एनडीए को केवल 75 सीटों पर ही सफलता मिल पाई थी। एआईएडीएमके को 66 और भाजपा को मात्र 4 सीटें मिली थीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए एक भी सीट नहीं जीत पाया।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image