News Image

हिमाचल में बदला मौसम, झमाझम बारिश और ओलों से फसलें हुईं तबाह

🕒 12 Apr 2025 04:05 AM

-लोगों को गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी
शिमला,(टीवी न्यूज इंडिया)। हिमाचल प्रदेश पर मौसम मेहरबान है और प्रदेश में फिर झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को मंडी, कुल्लू, शिमला समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। हालांकि ओलावृष्टि से प्रदेश के बागवानों को भारी नुकसान हुआ है और सेब की फसल पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम ने करवट ली। इस दौरान कुल्लू में बारिश और ओले गिरे। बंजार उपमंडल में ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि के कारण नाशपाती, प्लम, खुरमानी, सेब की फ्लावरिंग और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ। बंजार उपमंडल के प्रभावित किसानों और बागवानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि कुल्लू जिले में लंबे समय के बाद मौसम खराब हुआ है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले 20-25 दिनों से लगातार मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ रही थी। अब बारिश होने से किसानों और बागवानों की फसलों को भी संजीवनी मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच सालों से मौसम में बदलाव हो रहा है और क्लाइमेट चेंज के कारण कुल्लू में भी ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसके चलते अब लोग कूलर और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसी तरह, मंडी शहर में बारिश के अलावा, सराज में भयंकर ओलावृष्टि हुई और घाटी में सफेद चादर बिछ गई। धर्मपुर के आसपास के इलाकों में बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शिमला शहर में भी ओले गिरे। वहीं, रामपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ तूफान ने स्थानीय किसानों और बागवानों की कमर तोड़ दी है।
ओलावृष्टि के कारण बगीचों में खिले फूल और छोटे फल झड़ गए हैं, जिससे बागवानी क्षेत्र को करीब 25 फीसदी तक नुकसान हुआ है। इससे न केवल उत्पादन प्रभावित होगा, बल्कि फल की गुणवत्ता और बाजार मूल्य में भी गिरावट आएगी। मटर की फसल भी ओलों की चपेट में आकर नष्ट हो गई है। गेहूं और जौ की फसलें भी खेतों में लेटी गई, जिससे इनके उत्पादन में भी भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भी प्रदेश के आठ जिलों के बारिश और बर्फबारी का येलो जारी किया है। इस दौरान तूफान भी चलेगा। उधर, प्रदेश के ऊना जिले में पारा 38 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, लाहौल स्पीति में न्यूनतम पारा 2 डिग्री के आसपास है और यहां पर अब भी ठंड है। 12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image