News Image

दुनिया में कम हो रहे यूरेनियम के भंडार, नई खोज और खनन की जरुरत

🕒 12 Apr 2025 11:34 AM

-चीन, नामीबिया, नाइजर, तुर्की और अमेरिका में संभावित संसाधन
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। दुनिया में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल और इसकी बढ़ती मांग को 2050 तक पूरा करने के लिए यूरेनियम के पर्याप्त भंडार हैं, लेकिन बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नए खोज, खनन कार्यों और प्रोसेसिंग तकनीकों में भारी निवेश की जरुरत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर दुनिया में सभी देशों की परमाणु क्षमता 2050 तक बढ़ती है और इसकी डिमांड हाई रहती है तो वह दिन दूर नहीं जब परमाणु ऊर्जा या परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम खत्म हो जाएगा। अभी तक जो भी भंडार मिले हैं, उस हिसाब से यूरेनियम संसाधन 2080 के दशक तक खत्म हो जाएंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल यूरेनियम के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं, लेकिन मांग को पूरा करने के लिए नए खोज, खनन कार्यों और प्रोसेसिंग तकनीकों में निवेश करना होगा। अभी से ही यूरेनियम की खोज और उत्पादन पर ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में इसकी कमी न हो। रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 जनवरी 2023 तक वैश्विक स्तर पर पहचाने गए पुनर्प्राप्त करने योग्य यूरेनियम संसाधन 79,34,500 टन थे। इसका मतलब है कि इतनी मात्रा में यूरेनियम मौजूद है जिसे निकाला जा सकता है। अभी पर्याप्त यूरेनियम संसाधन हैं जिन्हें 40 से 260 डॉलर प्रति किलोग्राम की बाजार कीमतों पर निकाला जा सकता है। यह 15 से 100 डॉलर प्रति पाउंड ट्राईयूरानियम ऑक्टॉक्साइड के बराबर है। यह यूरेनियम कंसंट्रेट पाउडर का एक प्रकार है जिसका उपयोग परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के लिए ईंधन बनाने में किया जाता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि खराब बाजार स्थितियों और कोविड-19 महामारी के कारण गिरावट के बाद दुनिया भर में घरेलू खोज और खनन विकास व्यय में भारी वृद्धि हुई। 2022 में सालाना खर्च 800 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। 2023 के लिए प्रारंभिक डेटा 840 मिलियन डॉलर की और वृद्धि का सुझाव देता है। इस बीच, उत्पादन 2020 और 2022 के बीच 4 फीसदी बढ़ा और रिपोर्ट बताती है कि आने वाले सालों में यह वृद्धि जारी रहेगी। वैश्विक स्तर पर ऑस्ट्रेलिया दुनिया के यूरेनियम संसाधनों में 24 फीसदी से 28 फीसदी के अनुमानित हिस्से के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कजाकिस्तान 14 फीसदी और कनाडा 10 फीसदी पर है। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पास दुनिया में सबसे ज्यादा यूरेनियम है। 2022 में दुनिया के यूरेनियम उत्पादन का 90 फीसदी केवल छह देशों का था। वहीं, दुनिया का 99 फीसदी यूरेनियम उत्पादन नौ देशों का था, जिसमें रूस, नाइजर, चीन और भारत सबसे बड़े उत्पादक थे। इसका मतलब है कि दुनिया में ज्यादातर यूरेनियम कुछ ही देशों के पास है। चीन, नामीबिया, नाइजर, तुर्की और अमेरिका में संभावित संसाधन बढ़े हैं, जो मुख्य रूप से खोज गतिविधियों के परिणामस्वरूप हैं। इसका मतलब है इन देशों में यूरेनियम के नए भंडार मौजूद हैं।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image