News Image

अनेक समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है गोखरू

🕒 12 Apr 2025 11:44 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत में औषधीय पौधा गोखरू मुख्य रूप से वर्षा ऋतु के दौरान उगता है और इसके फल, पत्ते और तने का औषधीय प्रयोग वर्षों से किया जा रहा है। चरक संहिता में भी गोखरू को मूत्र विकार और वात रोगों के इलाज में उपयोगी बताया गया है।
इसके फल छोटे, कांटेदार होते हैं और इनमें कई बीज होते हैं। आयुर्वेद में अनेक ऐसे पौधों का उल्लेख है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है गोखरू, जिसे त्रिकटु दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करने वाली औषधि के रूप में जाना जाता है। हाल ही में किए गए एक शोध के अनुसार, गोखरू का नियमित सेवन अनेक समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है। 10 से 20 मिली गोखरू का काढ़ा सुबह-शाम लेने से सिरदर्द में राहत मिलती है। वहीं, दमा के रोगियों के लिए यह एक कारगर औषधि साबित हो सकती है।
शोध के अनुसार, दो ग्राम गोखरू चूर्ण को सूखे अंजीर के साथ सेवन करने से अस्थमा में लाभ मिलता है। पाचन तंत्र की मजबूती के लिए भी गोखरू अहम भूमिका निभाता है। इसका काढ़ा पीपल के चूर्ण के साथ लेने से हाजमा बेहतर होता है। मूत्र संबंधी समस्याओं में भी गोखरू काढ़ा में शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा यह औषधि जोड़ों के पुराने दर्द और गठिया जैसे रोगों में भी राहत देती है। नियमित रूप से गोखरू के फल से बना काढ़ा पीने से जोड़ों में सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त, यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में भी गोखरू सहायक है। इसे दूध में उबालकर पीने से स्पर्म काउंट और गुणवत्ता में सुधार होता है।
वहीं, इसके पंचांग यानी जड़, तना, पत्ते, फूल और फल से तैयार काढ़ा बार-बार होने वाले बुखार में लाभकारी माना गया है। गोखरू वास्तव में एक बहुगुणी औषधि है, जो प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को संपूर्ण लाभ प्रदान करती है। पथरी की समस्या में भी यह अत्यंत उपयोगी है। रोजाना गोखरू चूर्ण को शहद के साथ लेने से पथरी बाहर निकलने में मदद मिलती है। त्वचा रोग जैसे दाद और खुजली में भी यह प्रभावी है; गोखरू को पानी में पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने से राहत मिलती है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image