News Image

जाने क्यों भारत, ब्रिटेन में बाईं ओर, जबकि अमेरिका, फ्रांस में गाड़ियां सड़क पर चलती हैं दाईं ओर

🕒 13 Apr 2025 06:25 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। क्या आपने कभी सोचा है कि भारत, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में गाड़ियां सड़क के बाईं ओर क्यों चलती हैं, जबकि अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में यही गाड़ियां दाईं ओर दौड़ती हैं? यह कोई संयोग नहीं, बल्कि इसका सीधा संबंध ब्रिटिश साम्राज्य, फ्रांसीसी क्रांति और अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन से है।
इतिहासकारों के अनुसार, मध्ययुगीन यूरोप में लोग घोड़े पर चलते थे और अधिकतर दाएं हाथ से तलवार लेकर चलाते थे। इसकारण सड़क के बाईं ओर चलना अधिक सुरक्षित माना जाता था, ताकि दायां हाथ हमले या आत्मरक्षा के दौरान फ्री रहे। यह परंपरा ब्रिटेन में लंबे समय तक रही और बाद में उनके उपनिवेशों में भी लागू हुई।
इसके बाद 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के बाद, सत्ता परिवर्तन के साथ ही सामाजिक संकेत भी बदले। कुलीन वर्ग बाईं ओर चलता था, जबकि आम लोग दाईं ओर। क्रांति के बाद दाईं ओर चलना समानता का प्रतीक बना। नेपोलियन बोनापार्ट ने इस नियम को अपने अधीनस्थ देशों में लागू कर दिया।
वहीं ब्रिटेन ने फ्रांसीसी बदलाव को नकार कर लेफ्ट साइड ड्राइविंग को बनाए रखा। यही नियम भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका जैसे ब्रिटिश उपनिवेशों में लागू हुआ। भारत में अंग्रेजों ने सड़कों और रेलवे के निर्माण में भी इसी सिस्टम का इस्तेमाल किया। आजादी के बाद भी भारत ने इस नियम में बदलाव नहीं किया, क्योंकि इसके बदलाव की लागत बहुत अधिक होती।
अमेरिका ने जब ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की, तब अमेरिका ने जानबूझकर कई ब्रिटिश नियमों को अस्वीकार किया। इसमें लेफ्ट साइड ड्राइविंग भी शामिल थी। अमेरिका में बड़े घोड़ागाड़ियों को नियंत्रित करने के लिए चालक दाईं ओर बैठता था, जिससे राइट साइड पर ड्राइविंग अधिक व्यावहारिक साबित हुई। स्वीडन ने 1967 में ड्राइविंग की दिशा को बदलते हुए लेफ्ट से राइट साइड अपना लिया, ताकि अपने यूरोपीय पड़ोसियों से तालमेल बना सके। हालांकि, अधिकांश देशों ने अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ समझौता नहीं किया।
टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सेल्फ-ड्राइविंग कारें और एआई आधारित सिस्टम इस अंतर को अप्रासंगिक बना सकते हैं। लेकिन जब तक परंपराएं जीवित हैं, सड़क के किनारे का चुनाव केवल तकनीकी नहीं, सांस्कृतिक पहचान का भी सवाल बना रहेगा।
दुनिया का आंकड़ा
35 प्रतिशत देश लेफ्ट साइड ड्राइविंग फॉलो करते हैं
65 प्रतिशत देश राइट साइड पर चलते हैं
भारत में गाड़ियों का बाईं ओर चलना महज एक ट्रैफिक नियम नहीं, बल्कि एक औपनिवेशिक विरासत है। वहीं अमेरिका का राइट साइड सिस्टम उसकी आज़ादी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image