News Image

कई बीमारियों का इलाज है मौलश्री के फूल

🕒 13 Apr 2025 06:27 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। औषधीय गुणों से भरपूर ‘मौलश्री’ केवल एक खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी है। आयुर्वेद में इसे सर्वगुण संपन्न औषधि कहा गया है। मौलश्री को बकुल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसके फूल सूखने के बाद भी अपनी भीनी-भीनी खुशबू बरकरार रखते हैं। छोटे-छोटे सफेद फूलों और चमकीले हरे पत्तों वाला यह पौधा दिखने में जितना मनमोहक है, उससे कहीं अधिक यह औषधीय गुणों से भरपूर है।
मौलश्री का पौधा साल भर फूल देता है और इसकी खुशबू वातावरण को सुगंधित करती है। यह न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह पौधा विशेष रूप से दांत और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। इसके फूल, पत्तियां, छाल, डंठल और फल सभी का उपयोग किसी न किसी रोग के उपचार में किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सूजन को कम करने, संक्रमण को दूर करने और पाचन संबंधी दिक्कतों में राहत देने में कारगर होता है। मौलश्री के फूलों का सेवन पित्त और कफ से राहत दिलाता है।
यह योनिस्राव जैसी समस्या, मूत्र मार्ग की जलन और सूजन, हृदय तथा सिर दर्द जैसी परेशानियों में भी राहत देता है। इसके अलावा यह दांतों की मजबूती के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसकी छाल से बने काढ़े का सेवन या पाउडर का उपयोग गर्म पानी या दूध के साथ करने से दांत मजबूत होते हैं। मौलश्री के पाउडर से मंजन करने पर दांत दर्द, हिलना और बदबू जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके फलों को चबाने से भी दांत मजबूत होते हैं। जानकारों के अनुसार मौलश्री की डंठल से ब्रश करना भी उतना ही लाभकारी होता है जितना नीम से। यहां तक कि पुरानी खांसी को ठीक करने के लिए भी इसके फूलों का पानी पीना लाभदायक माना गया है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image