News Image

राहुल गांधी के बाद अब खड़गे करेंगे बिहार का दौरा, चुनावी रणनीति बनाएंगे

🕒 13 Apr 2025 07:06 AM

पटना,(टीवी न्यूज इंडिया)। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक खड़गे 19 अप्रैल को बक्सर और 20 अप्रैल को पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 7 अप्रैल को राहुल गांधी पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने संघ यानी आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश के संविधान में सावरकर की सोच नहीं है। इसमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और अंबेडकर जैसे लोगों की सोच है। आज इस देश में आदिवासी, दलित सेकंड सिटिजन हैं। महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। मोदीजी शायद माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे।
राहुल गांधी ने बिहार को लेकर अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हुए कहा था कि जिस गति और मजबूती से हमें काम करना चाहिए था वह हमने नहीं किया है। अपनी गलतियों से सीखा हूं। अब पूरी शक्ति के साथ कमजोर, पिछड़े, दलितों को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। पहले कृष्णा अल्लावरू को प्रदेश प्रभारी बनाकर बिहार भेजा। इसके कुछ दिन बाद ही अखिलेश सिंह की जगह राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। फिर 40 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इनमें से 21 नए चेहरे हैं। 19 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है। सभी जिलाध्यक्षों के साथ राहुल गांधी ने 4 अप्रैल को दिल्ली में बैठक की थी।
बेगूसराय में 7 अप्रैल को कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में राहुल गांधी शामिल हुए थे। यात्रा का समापन पर 11 अप्रैल को राजस्थान कांग्रेस के सीनियर नेता सचिन पायलट पटना पहुंचे। इससे साफ है कि कांग्रेस अभी से मिशन बिहार में जुट गई है। इस बार वह पूरी रणनीति के तहत काम कर रही है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image