🕒 14 Apr 2025 08:02 AM
टीवी न्यूज इंडिया, साहिबाबाद। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने से ज्यादातर इलाकों में गंगाजल का संकट शुरू हो गया है। रविवार को कहीं जलापूर्ति ठप रही तो कहीं जरूरत के हिसाब से गंगाजल नहीं मिल सका। इससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अगर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर सही हो गया तो एक सप्ताह में और अगर सही नहीं हुआ तो नया ट्रांसफार्मर लाने में कम से कम 20 दिन लग जाएंगे। यानी दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती ही जाएगी।
सिद्धार्थ विहार व प्रताप विहार के प्लांटों से कहां-कहां होती है पानी कि सप्लाई?
दरअसल सिद्धार्थ विहार व प्रताप विहार के प्लांटों से आधे ट्रांस हिंडन व नोएडा में गंगाजल की सप्लाई होती है। प्रताप विहार के प्लांट से नोएडा, इंदिरापुरम, वसुंधरा, कौशांबी, डेल्टा कॉलोनी की पांच कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में दो मोटरों से 120 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है।तीन दिन पहले प्रताप विहार के गंगाजल प्लाट का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारियों ने उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगवा दिया, लेकिन इस ट्रांसफार्मर की क्षमता पहले वाले के मुकाबले बहुत कम है। इससे प्रताप विहार प्लांट में लगी केवल एक मोटर ही चल पा रही है, जिससे जल निगम केवल 60 एमएलडी गंगाजल ही जलकल विभाग को दे पा रहा है।
जलकल विभाग को गंगाजल नहीं मिलने से वह क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से जलापूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को कई इलाकों में एक बूंद भी पानी नहीं मिल सका। इससे लोगों को चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी से पसीने छूट रहे हैं, दूसरी ओर अगर पानी ही नहीं मिलेगा तो स्थिति भयावह हो जाएगी।
जरूरी कार्य नहीं कर सके लोग
पानी नहीं मिलने के कारण लोग जरूरी कार्य तक नहीं कर पा रहे हैं। न तो नहा पा रहे हैं और न ही कपड़े धो पा रहे हैं। इससे नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब पीछे से गंगाजल नहीं मिल रहा है तो कम से कम पानी के टैंकर ही उपलब्ध करा दें।
पीने के लिए पानी खरीदकर कर रहे गुजारा
पीने के पानी के लिए भी लोग दुकानों व अवैध प्लांटों पर निर्भर हो गए हैं। हर परिवार को कम से कम पानी की पांच बोतल खरीदनी पड़ रही हैं। इससे लोगों आर्थिक बजट पूरी तरह से खराब हो गया है। लोगों का कहना है कि अगर समस्या बरकरार रही तो स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। भीषण गर्मी में बिन पानी के रहना भी मुश्किल हो जाएगा।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More