News Image

चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया:धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए

🕒 15 Apr 2025 02:47 AM

लखनऊ (टीवी न्यूज इंडिया) आईपीएल टी 20 टूर्नामेंट में आखिरकार धोनी की तेज पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए।
चेन्नई ने पांचवें ओवर में पहला विकेट गंवाया। आवेश खान ने ओवर की पांचवीं बॉल पर शेख रशीद को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। चेन्नई ने 8वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। ओवर की आखिरी बॉल पर ऐडन मार्करम ने रचिन रवींद्र को पगबाधा आउट किया। रचिन ने 37 रन बनाए। चेन्नई ने 13वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया। रवि बिश्नोई ने ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा को कैच कराया। जडेजा 11 गेंद पर 7 ही रन बना सके। चेन्नई ने 9वें ओवर में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। रवि बिश्नोई ने ओवर की पांचवीं बॉल पर राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। बिश्नोई ने अपनी ही बॉलिंग पर त्रिपाठी का कैच पकड़ा। त्रिपाठी 10 गेंद पर 9 ही रन बना सके।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम ने 7 विकेट भी गंवा दिया। मथीश पथिराना और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रन आउट भी हुआ। ऋषभ पंत 20वें ओवर में आउट हुए। उन्हें ओवर की दूसरी गेंद पर मथीश पथिराना ने कैच कराया। पंत ने 49 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। लकनऊ ने 20वें ओवर में पांचवां विकेट गंवाया। एमएस धोनी के डायरेक्ट हिट से अब्दुल समद रन आउट हुए। समद ने 20 रन बनाए। आयुष बडोनी 2 जीवनदान मिलने के बाद 14वें ओवर में आउट हो गए। उन्हें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने स्टंपिंग कराया। बडोनी ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image