🕒 18 Mar 2025 09:29 AM
इस्लामाबाद(इंडिया न्यूज इंडिया)। पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आतंकी की फैक्ट्री चलाता है। इसके एक नहीं हजारों प्रमाण भी हैं। अब हालात ये है कि खुद पाकिस्तान इस आतंक के दंश का शिकार हो रहा है। मार्च 11 को, जब जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान की पहाड़ियों से गुजर रही थी, तो यह एक आम सफर होना चाहिए था। लेकिन तभी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकियों ने ट्रेन पर धावा बोल दिया। आतंकियों ने ट्रेन रोककर यात्रियों को बंधक बना लिया। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों से निपटने में 24 घंटे से ज्यादा लग गए। सेना के मुताबिक, सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया और 33 आतंकी मारे गए। लेकिन इस दौरान 21 यात्रियों की जान जा चुकी थी और चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
यह कोई अकेली घटना नहीं थी। बीते कुछ हफ्तों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। आत्मघाती हमले, टारगेट किलिंग और सेना के ठिकानों पर बड़े हमले आम हो गए हैं। खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (जीटीआई) 2025 में पाकिस्तान को दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आतंक-प्रभावित देश बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पाकिस्तान में आतंक से मरने वालों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़कर 1,081 हो गई। वहीं, हमलों की संख्या 517 से बढ़कर 1,099 हो गई।
देश के अंदर, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बीएलए जैसे संगठन पाकिस्तान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठा रहे हैं। 2022 में इमरान खान की सत्ता से बेदखली के बाद स्थिति और बिगड़ गई। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से टीटीपी को नया हौसला मिला। वहीं, इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) ने भी पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए। चीन के साथ पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों ने अमेरिका को भी दूर कर दिया, जिससे आतंक-रोधी सहयोग कमजोर हुआ।
दो महिने में 3 बड़ी घटनाएं
पाकिस्तान में फरवरी और मार्च में तीन बड़ी आतंकी घटनाओं का शिकार हुआ है। मार्च 4 को, खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक सैन्य अड्डे पर दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। इसमें 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें पांच सैनिक शामिल थे। इससे पहले मार्च 3 को, बीएलए की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने बलूचिस्तान के कलात में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में एक सैनिक मारा गया और चार घायल हो गए। पिछले महीने फरवरी 19 को, बलूच आतंकियों ने सात मजदूरों को पंजाब के एक बस में मार डाला। इससे दो दिन पहले, कराची के मंगोपीर इलाके में टीटीपी से जुड़े गुट ने एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी। इन घटनाओं से साफ है कि आतंकियों की रणनीति और क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read More
सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read More
कई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read More
जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read More
नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read More
मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read More
इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read More
लंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read More
भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More