🕒 20 Apr 2025 10:09 AM
-प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का पर्व नई उम्मीदों का प्रतीक
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। देशभर में रविवार को ईस्टर का त्योहार श्रद्धा, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में हर वर्ष गुड फ्राइडे के बाद पहले रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं व गणमान्य नागरिकों ने देशवासियों को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “इस अवसर पर हम ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना को प्रेरित करता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। आशा और आनंद का यह त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर विशेष है, क्योंकि दुनिया भर में ‘जुबली वर्ष’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पवित्र अवसर प्रत्येक व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। चारों ओर आनंद और सद्भाव हो।”
यहां बताते चलें कि जुबली वर्ष हर 25 वर्षों में एक बार आता है, जिसे पोप द्वारा विशेष रूप से अनुग्रह, क्षमा और आध्यात्मिक नवीनीकरण के समय के रूप में घोषित किया जाता है।
कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपने संदेश में कहा, “आपको और आपके प्रियजनों को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह आनंदमय अवसर सभी के जीवन में नया आरंभ, नयी आशा और स्थायी सुख-शांति लेकर आए।”
क्यों मनाया जाता है ईस्टर?
ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह को लोगों के पापों के प्रायश्चित हेतु क्रूस पर चढ़ाया गया था, जिसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। लेकिन इसके तीन दिन बाद रविवार को वे पुनर्जीवित हो उठे। इस चमत्कार को ईश्वर की शक्ति और जीवन की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
इस दिन गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं, मोमबत्तियाँ जलाई जाती हैं, और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। बच्चों में खास तौर पर ईस्टर एग्स और ईस्टर बनी की परंपरा भी लोकप्रिय है।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More