News Image

यह सच है कि हमारी संस्थाओं के साथ समझौता किया जा रहा

🕒 22 Apr 2025 09:02 AM

-महबूबा ने राहुल गांधी की चुनाव आयोग पर टिप्पणी का किया समर्थन
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित क्षरण पर चिंता जताई और भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन किया। महबूबा ने जम्मू-कश्मीर के एक प्रोफेसर पर हमला करने के आरोपी सेना के जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी स्वागत किया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह सच है कि हमारी संस्थाओं के साथ समझौता किया जा रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने राज्यपालों और वक्फ से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ बीजेपी की हालिया प्रतिक्रिया का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों और वक्फ के बारे में फैसला दिया और पूरी बीजेपी ने इस पर हमला किया। यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं को भी कमजोर किया जा रहा है। चुनाव आयोग में केवल कुछ ही लोग हैं। वे क्या करते हैं या नहीं करते हैं, यह चिंताजनक है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे जैसे नेता और यहां तक ​​कि उपराष्ट्रपति भी खुलेआम सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते हैं, तो इससे पता चलता है कि सरकार संस्थानों को अपने नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा उनकी चिंताएं जायज हैं। अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा है कि भारत का चुनाव आयोग समझौतावादी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और व्यवस्था में गड़बड़ है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्हें देशद्रोही बताया है।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए तनाव पर टिप्पणी करते हुए महबूबा ने वहां के मुसलमानों से हिंसक विरोध प्रदर्शन से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे अपील करती हूं कि वे किसी भी ऐसे विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों जो हिंसक हो सकता है और सांप्रदायिक ताकतों को उन्हें बदनाम करने का मौका मिल सके।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image