News Image

कुपवाड़ा, बारामूला, पूंछ, नौशेरा और अखनूर में 8 बार फायरिंग कर चुका है पाकिस्तान

🕒 2 May 2025 06:05 AM

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। भारत भी कम नहीं है वो एक गोली चलाते हैं इधर से 10 गोलियां दागने में भारत पीछे नहीं रहता है। बीती रात भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया और फायरिंग कर दी, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए 1 मई की रात को जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। यह घटना कुपवाड़ा, बारामूला, पूंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह लगातार आठवीं रात थी जब पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले 24 अप्रैल की रात से शुरू हुई इस तरह की घटनाओं में कुपवाड़ा और बारामूला से लेकर पूंछ, अखनूर, सुंदरबनी, नौशेरा और जम्मू के परगवाल सेक्टर तक गोलीबारी की खबरें आई हैं। भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, 1-2 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पूंछ, नौशेरा और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत और माकूल जवाब दिया। इस गोलीबारी में तत्काल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
डीजीएमओ के बीच बातचीत
इस बीच, भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच मंगलवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान को अकारण गोलीबारी के खिलाफ चेतावनी दी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना को इन उकसावों के लिए सख्त चेतावनी दी गई है।
नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच, कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है। अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां के इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। सीमा क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है और नजदीकी कस्बों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
भारत और पाकिस्तान ने फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम समझौते को फिर से करने पर सहमति जताई थी, लेकिन पहलगाम हमले और उसके बाद के घटनाक्रमों ने इस समझौते को कमजोर कर दिया है।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image