News Image

पहलगाम हमले ने याद दिलाया 27 साल पहले हिमाचल का हमला, 35 हिंदुओ की हुई थी हत्या

🕒 2 May 2025 06:14 AM

चंबा,(टीवी न्यूज इंडिया)। पहलगाम हमले ने हिमाचल प्रदेश में 27 साल इसी तरह से हुए टैररिस्ट अटैक की यादें ताजा कर दी हैं। सूबे के चंबा में हुए इस आतंकी हमले में 35 हिंदू मजदूरों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में आतंकी छह मजदूरों को बंधक बनाकर ले गए थे और दावा किया जाता है कि केवल मुस्लिम शख्स को छोड़ दिया गया था। हालांकि, बाकियों का आज तक कुछ पता नहीं चला है। गौरतलब है कि चंबा की सीमा कश्मीर से लगती है। ऐसे में हम आपको हिमाचल में 27 साल पहले हुए ऐसे ही हमले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 1998 में चम्बा और कश्मीर की सीमा पर जिले के सतरुंडी कालावन में यह अटैक किया गया था। गांव में रात को हमला किया था। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने यह अटैक किया था। बताया जाता है कि चंबा के दुगुर्गम साच पास मार्ग पर सड़क निर्माण में ये मजदूर लगे हुए थे और टेंटों में रहते थे। जिन्हें आतंकवादियों ने गोली से भून कर मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही पांच लोगों को बंदी बनाकर भी साथ ले गए।
बता दें कि चंबा जिला के साथ इंटरेस्ट रेट बैरियर तुनु हड्डी, लंगेरा, खेरी से आंतकियों के घुसने की पूरी आशंका रहती है और इसी वजह से अब पुलिस ने इन सभी चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ा दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद चंबा जिला के साथ लगती जम्मू कश्मीर की सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और चंबा जिला की तरफ आने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस हमले की जांच की थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमले के रूप में दर्ज किया था। लंबे समय तक इस इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे थे। चंबा के लोगों ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान कश्मीर से काफी लोग यहां आते हैं और ऐसे में सरकार को सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1998 में चंबा के कालावन में उग्रवादियों ने नरसंहार किया गया था। कुछ लोगों को अगवा भी किया था। किडनेप किए गए लोगों में संतराम, दिवान चंद, मान सिंह, शेर सिंह और मीर सिंह का नाम शामिल है और बैराजगढ़ के रहने वाले थे। हालांकि, इनका आज तक कुछ पता नहीं चला है।
इस हमले के बाद 14 सितंबर 2014 को घटनास्थल पर एक शहीद स्मारक बनाया गया है, जिसमें हमले के बारे में जानकारी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि सतरुंडी में 9 मजदूर और कालावन में 26 हिंदू मजदूरों की हत्या आतंकियों ने की थी। कुल छह लोगों को आतंकियों ने किडनेप किया था, लेकिन एक मुस्लिम को छोड़ दिया था।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image