🕒 4 May 2025 06:54 AM
इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जाने के बाद भारत के कड़े रुख के संकेत मिले, जिससे पाकिस्तान में भी राजनीतिक और सैन्य हलचल मची हुई है। भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मामले को ले जाने और सहानुभूति जुटाने की कोशिश कर रहा है।
इसी कड़ी में पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था, कि वह सुरक्षा परिषद में इस मामले को उठाने का अधिकार रखता है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर नजर रखे हुए है और यदि जरूरी हुआ तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। यह बात असीम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही थी और बताया था कि यह स्पष्ट है कि पहलगाम में एक गंभीर घटना घटी है, लेकिन अब जो स्थिति बनी है, वह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकती है। परिषद के किसी भी सदस्य के लिए इस विषय पर चर्चा की मांग करना पूरी तरह से उचित होगा।
इसके साथ ही पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत में सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के संलिप्त होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा तीसरे पक्ष से ‘निष्पक्ष जांच’ की मांग को भारत छलावा मान सकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान जुलाई 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा। ऐसे में वह इस मंच का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने और भारत पर दबाव बनाने के लिए करना चाहता है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस पुराने बयान को लेकर भी सवाल उठे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान तीन दशक तक अमेरिका और पश्चिम के लिए गंदा काम करता रहा है। जब इस बारे में सवाल किया गया तो पाकिस्तानी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार ने टिप्पणी करने से परहेज किया। मतलब साफ है कि पाकिस्तान चाहता है कि पहलगाम जैसे मामले अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाए जाएं ताकि वह भारत पर दबाव बनाने में सफल हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की यह रणनीति उसकी रक्षात्मक मुद्रा और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश को दर्शाती है।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More