News Image

पुतिन ने पीएम मोदी से पहलगाम हमले पर की बात...

🕒 6 May 2025 02:32 AM

दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
आतंकवाद के खात्मे के लिए रूस देगा साथ
-पुतिन ने स्वीकार किया भारत आने का न्योता, बोले- बाहरी ताकतों का हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया) ।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनतानी का दौर जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और समर्थन की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए बुलाया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
पीएम मोदी ने दिया भारत आने का न्योता
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए बुलाया है।

9999999999

अमेरिका की सबसे खतरनाक जेल फिर खोल रहे ट्रम्प
-62 साल पहले बंद हुई अल्कट्राज में रहेंगे खुंखार अपराधी
वॉशिंगटन।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अल्कट्राज जेल को फिर से खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वे यहां सबसे खतरनाक अपराधियों को रखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने जस्टिस डिपार्टमेंट, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी को आदेश दिया है कि वे मिलकर अल्कट्राज को फिर से तैयार करें।
ट्रम्प ने कहा कि अल्कट्राज को फिर से खोलने का मतलब सही मायने में कानून व्यवस्था को बहाल करना है। अमेरिका ने हाल ही में सेंट्रल अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के साथ हिंसक अपराधियों और अवैध अप्रवासियों को रखने का करार किया था। ट्रम्प ने कहा कि खतरनाक अपराधियों को देश में रखना मजबूरी बन जाती है क्योंकि कई ‘बदमाश जज’ केस की सुनवाई के दौरान बार-बार कैदियों को पेश होने के लिए बुलाते हैं। इससे देश पर बोझ बढ़ता है।
खतरनाक अपराधी इस जेल में रखे गए
अल्कट्राज को अमेरिका की सबसे सख्त जेलों में गिना जाता था, जहां सबसे खतरनाक कैदियों को रखा जाता था। इसे ‘द रॉक’ नाम से भी जाना जाता है। यह कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में एक द्वीप पर स्थित है। 1934 से 1963 तक इस जेल का इस्तेमाल होता रहा। बहुत ज्यादा खर्च और रखरखाव की दिक्कतों की वजह से इसे बंद कर दिया गया। इस जेल में इतालवी-अमेरिकी माफिया सरगना अल कैपोन, कुख्यात गैंगस्टर जॉर्ज मशीन गन केली, रॉबर्ट स्ट्राउड रखे गए थे। स्ट्राउड ने इसी जेल में रहकर पक्षियों पर बेहद चर्चित किताब ‘डाइजेस्ट ऑन द डिजीज ऑफ बड्र्स’ लिखी थी। इसके बाद उसका नाम ‘बर्डमैन ऑफ अल्काट्राज’ रख दिया गया था। यहां पर कैदियों को कड़ी निगरानी में रखा जाता था। उन्हें आपस में बात करने की अनुमति नहीं थी। कई कैदियों को महीनों तक अकेले अंधेरे कमरे में रखा जाता था। इस वजह से वहां रहने वाले कैदियों को मानसिक बीमारियां हो गईं। कई लोगों ने जेल में आत्महत्या कर ली।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image