🕒 6 May 2025 12:49 PM
- शराब कारोबारी पूरे देश में एक समान टैक्स लगाने की कर रहे मांग
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। देश में शराब की ब्रिकी को लेकर अलग-अलग राज्यों में कीमतें भी अलग-अलग हैं। गोवा में एक शराब की बोतल की कीमत 100 रुपए है। वही कर्नाटक में 305 रुपए, तेलंगाना में 229 रुपए और राजस्थान में 205 रुपए है। कीमतों में यह अंतर राज्यों द्वारा लगाई एक्साइज ड्यूटी और अन्य करों की वजह से है।
गोवा राज्य शराब पर सबसे कम कर लगाता है, जबकि कर्नाटक सबसे ज्यादा टैक्स लेता है। आंकड़ों के मुताबिक गोवा में शराब पर 55 फीसदी उत्पाद शुल्क लगता है, जबकि कर्नाटक में 80 फीसदी। कुछ साल पहले की तुलना में गोवा में कर की दरें थोड़ी बढ़ी हैं, लेकिन यह अब भी दूसरे राज्यों से कम है। शराब की कीमतों में यह अंतर लोकप्रिय ब्रांड्स में भी साफ दिखता है। एक बोतल ब्लैक लेबल व्हिस्की की कीमत दिल्ली में 3,310 रुपए, मुंबई में 4,200 और कर्नाटक में 5,200 रुपए है। यह अंतर न केवल उपभोक्ताओं को परेशान करता है बल्कि ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के सिद्धांत को भी कमजोर करता है।
उद्योगपति लगातार सरकार से पूरे देश में एक समान टैक्स लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्यों के वित्त मंत्री इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शराब की कीमतों को लेकर अलग-अलग करों के कारण कई राज्यों में शराब की तस्करी बढ़ रही है। जैसे दिल्ली के लोग सस्ती शराब खरीदने हरियाणा जाते हैं। इसी तरह तमिलनाडु में कई लोग पुदुचेरी से शराब खरीदते हैं क्योंकि वहां कर कम होने की वजह से कीमत भी कम है। इस कारण ज्यादा कर लगाने वाले राज्यों को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
जीएसटी लागू होने के बाद शराब पर उत्पाद शुल्क और पेट्रोल-डीजल पर वैट ही राज्यों के लिए आय का प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में मुफ्त की योजनाओं के दौर में राज्य सरकारें अपने कर लगाने के अधिकार को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वित्त मंत्रियों का मानना है कि इन करों से राजस्व की कमी को पूरा किया जाता है।
एक सीईओ का कहना है कि हमें समझ है कि राज्यों को अपनी आय बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए एक स्थायी मॉडल बनाना होगा। करों को तर्कसंगत करने से उपभोक्ता बेहतर और प्रीमियम उत्पाद खरीद सकते हैं। इससे कम पियो, अच्छा पियो की सोच को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह एक शराब इंडस्ट्री ने भी अलग-अलग कर दरों को उद्योग के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय शराब उद्योग के लिए कोई एक समान रणनीति नहीं है। उद्योग को एक समान कर प्रणाली की जरूरत है, जो इसके विकास को गति दे सके।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More