News Image

एप्पल हेल्थ प्लस नामक नई सर्विस करेगी लॉन्च

🕒 4 Apr 2025 02:12 AM

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। एप्पल कंपनी एप्पल हेल्थ प्लस नामक नई सर्विस लॉन्च कर सकती है। इस सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से पावर्ड हेल्थ कोचिंग फीचर शामिल होगा। इस इनिशिएटिव को कंपनी ने प्रोजेक्ट मुलबेरी नाम दिया है, जो अभी टेस्टिंग फेज में है।

यह नया फीचर एप्पल के डिवाइसेज़ को सिर्फ गैजेट नहीं, बल्कि एक पर्सनल हेल्थ टूल में बदलने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। एप्पल का एआई हेल्थ कोच यूजर्स को यह बताएगा कि वे अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। वर्तमान में, एप्पल डिवाइसेज़ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और कैलोरी बर्न डेटा को ट्रैक करते हैं, लेकिन इस डेटा को गहराई से एनालाइज नहीं किया जाता। एप्पल हेल्थ प्लस के जरिए एप्पल अब इस डेटा का इस्तेमाल करके यूजर्स को कस्टमाइज्ड हेल्थ एडवाइस देने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, नया हेल्थ ऐप एक एआई एजेंट या एलएलएम (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) के साथ आएगा, जो मेडिकल डिवाइसेज़ के डेटा के आधार पर यूजर को डीटेल हेल्थ रिपोर्ट और सुझाव देगा। इस एआई कोच में फूड ट्रैकिंग फीचर भी शामिल किया जा सकता है, जिससे यूजर्स अपनी डाइट पर नजर रख सकेंगे।
एप्पल इस वक्त अपने एआई को स्टाफ फिजिशियंस द्वारा कलेक्ट किए गए डेटा के आधार पर ट्रेन कर रहा है, ताकि यह ज्यादा सटीक हेल्थ गाइडेंस दे सके। एप्पल अपने इस एआई हेल्थ कोच को आईओएस 19 में इंटीग्रेट करने की योजना बना रहा है। कंपनी यूजर्स के लिए वर्चुअल डॉक्टर्स भी पेश कर सकती है, जो हेल्थ-रिलेटेड वीडियो रिकॉर्ड करेंगे और पर्सनलाइज्ड मेडिकल गाइडेंस देंगे। यह नया एआई हेल्थ कोच आईफोन,एप्पल वॉच और दूसरी हेल्थ ट्रैकिंग एक्सेसरीज से डेटा कलेक्ट कर, यूजर्स के हार्ट रेट पैटर्न, स्लीप साइकिल और ऐक्टिविटी लेवल के आधार पर कस्टम हेल्थ एडवाइस देगा। सटीकता बढ़ाने के लिए एप्पल ने स्लीप साइंस, न्यूट्रिशन, फिजिकल थेरेपी, कार्डियोलॉजी और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा है, जो एआई मॉडल को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image