🕒 4 Apr 2025 06:21 AM
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। कई लोग खीरा और ककड़ी को एक ही समझते हैं, लेकिन इन दोनों में कई महत्वपूर्ण अंतर होते हैं। खीरा और ककड़ी, दोनों ही फलों की श्रेणी में आते हैं, लेकिन आमतौर पर इन्हें सब्जी के रूप में खाया जाता है। खीरा बाजार में सालभर आसानी से उपलब्ध होता है, जबकि ककड़ी मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में ही देखने को मिलती है। पानी की मात्रा की बात करें तो खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जबकि ककड़ी में यह मात्रा 92प्रतिशत तक होती है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए दोनों का सेवन फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों की बात करें तो खीरा विटामिन सी और के के साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और सिलिका से भरपूर होता है।
वहीं, ककड़ी में भी विटामिन सी और के के अलावा अधिक मात्रा में फाइबर, ल्यूटीन और पोटैशियम पाया जाता है। खीरा और ककड़ी दोनों ही शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होते हैं और किडनी की सफाई करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है और वजन घटाने में भी मददगार होता है। साथ ही, इनमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय स्वस्थ बना रहता है। अगर आकार की बात करें तो खीरा छोटा और बेलनाकार होता है, जबकि ककड़ी पतली और लंबी होती है। खीरे का रंग गहरा हरा और छिलका चिकना होता है, जबकि ककड़ी हल्के हरे रंग की होती है और उसकी बाहरी सतह पर धारियां होती हैं।
खीरे का छिलका मोटा होता है, जिसे छीलकर खाना बेहतर रहता है, जबकि ककड़ी का छिलका मुलायम होता है और इसे बिना छीले भी खाया जा सकता है। कुल मिलाकर, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ज्यादा पानी की जरूरत होने पर खीरा बेहतर होता है, जबकि अधिक फाइबर और पोषण के लिए ककड़ी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहने के लिए दोनों को आहार में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं। इनमें खीरा और ककड़ी बेहद लोकप्रिय हैं, जिन्हें सलाद में, स्नैक्स के रूप में या फिर नींबू और काले नमक के साथ खाया जाता है।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read Moreसेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read Moreकई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read Moreजम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read Moreनई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read Moreमुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read Moreइस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read Moreलंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read Moreभोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read Moreमुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read Moreनई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More