🕒 7 Feb 2025 03:32 PM
मुम्बई (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। आज बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में नीचे आया। भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कमी करने से भी बाजार पर दबाव आया। आरबीआई ने आज रेपो रेट में 0 .25 अंको की कटौती की। इसके अलावा विदेशी निवेशी के सतर्क रुख से भी बाजार पर दबाव आया। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 197.97अंक करीब 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ ही 77,860 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नीचे आया। अंत में यह 43.40 अंक तकरीबन 0.18 फीसदी की गिरावट लेकर 23,560 पर बंद हुआ।
आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। तीसरी तिमाही के परिणाम उम्मीदों से कमजोर रहने से कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एलएंडटी के शेयर नीचे आये।
वहीं दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बाद भी टाटा स्टील 4 फीसदी से ज्यादा ऊपर आकर बंद हुआ। भारतीय एयरटेल भी मजबूत तिमाही परिणामों के दम पर 4 फीसदी तक उछला। इसके अलावा जोमैटो, महिंद्रा, अल्ट्रा सीमेंट, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी के शेयर बढ़त पर बंद हुए।
बाजार जानकारों के अनुसार आज आई गिरावट का कारण निदेशी निवेशकों की बाजार से दूरी रही। विदेशी निवेशकों ने लगाता अपनी राशि निकाली है।
विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 3,549.95 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इससे भी मुनाफावसूली बढ़ी। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी लिमिटेड जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से भी बाजार गिरा।
वहीं एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का टोक्यो नीचे आया जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वहीं ज्यादातर यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही।
रिजर्व बैंक ने रीपो रेट में 25 बेसिस अंको की कटौती की है। अब रीपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25फीसदी हो गयी है। इस कटौती के बाद होम, ऑटो और अन्य लोन पर ब्याज दरों में गिरावट आने की संभावना है।
इससे पहले आज सुबह नीतिगत दर रेपो को घटाने का ऐलान कर दिया। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती की घोषणा की है। ब्याज दरों में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में कारोबार सपाट बना हुआ है। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 शुक्रवार को धीमी गति से कारोबार कर रहे थे। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के 6.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है। इससे पिछले पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 213.12 अंक गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ था। वहीं, निफटी 50 भी 92.95 अंक टूटकर 23,603.35 पर बंद हुआ।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read More
सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read More
कई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read More
जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read More
नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read More
मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read More
इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read More
लंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read More
भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More