News Image

मित्र विभूषण समेत पीएम मोदी को अब तक 22 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले

🕒 6 Apr 2025 07:26 AM

-मेडल पर बना धर्मचक्र भारत-श्रीलंका के सदियों पुराने संबंधों को दर्शाता है
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। श्रीलंका सरकार ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और आपस में साझी सांस्कृतिक विरासत में आगे बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण मेडल से सम्मानित किया है। अब तक पीएम मोदी को विदेश से 22 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इस मेडल में बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत की ओर इंगित करता है। भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। यह अवॉर्ड इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ सालों से श्रीलंका का झुकाव चीन की ओर दिखाई दे रहा था।
श्रीलंका में पैठ बढ़ाने के लिए चीन कई सालों से कोशिश कर रहा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी का श्रीलंका दौरा और उन्हें मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना, इस बात को दर्शाता है कि श्रीलंका अपनी पुरानी नीति के तहत भारत को ज्यादा अहमियत देता है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पीएम मोदी को मित्र विभूषण से नवाजा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान की बात है। यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों को दिखाता है।
वहीं राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि भारत और श्रीलंका के संबंध हमेशा करीबी रहे हैं। हमारे बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस सम्मान के हकदार हैं। मित्र विभूषण मेडल पर पुन कलश बना हुआ है। इसके अलावा इसपर धान की पत्तियां हैं जो कि समृद्धि का परिचायक हैं। इसके अलावा इसपर नौ रत्न बनाए गए हैं। मेडल पर चंद्रमा और सूर्य को उकेरा गया है जो दोनों देशों के संबंधों के इतिहास की ओर संकेत करते हैं। इसका अर्थ है कि पुराने समय से लेकर आज तक और आज से भविष्य में लंबे समय तक दोनों देशों के बीच संबंध मधुर रहेंगे।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका को बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर सहमति बनी। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। दिसानायके ने मोदी को आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपने भू-क्षेत्र का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदम उठाने के लिए नहीं होने देगा।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image