News Image

निजी स्कूलों से कोई सांठगांठ नहीं, आज ही बढ़ी हुई फीस पर रोक लगाए

🕒 8 Apr 2025 02:18 AM

आतिशी की सीएम रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती
नई दिल्ली,(टीवी न्यूज इंडिया)। आम आदमी पार्टी दिल्ली के निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने के मामले पर लगातार भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है। आप का दावा है कि बीते 10 सालों से शिक्षा माफिया पर रोक लगी हुई थी लेकिन भाजपा सरकार के आते ही ये फिर सक्रिय हो गया है और स्कूल की फीस बढ़ाकर माता-पिता को लूटने का काम कर रहा है।
आप की वरिष्ठ और सदन में नेता विपक्ष आतिशी ने मामले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती दी है। उनका कहना है कि अगर भाजपा की निजी स्कूलों से कोई सांठगांठ नहीं है, तब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आज ही बढ़ी हुई स्कूल फीस पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि ये मेरा रेखा को चैलेंज है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार से तीन बड़ी मांग की है।
उन्होंने कहा, दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। माता-पिता स्कूलों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूलों के गेट बंद किए गए हैं। माता-पिताओं को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा क्योंकि जब से भाजपा की सरकार बनी है स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ाने का काम शुरु किया है। स्कूलों को खुली छूट मिल गई है। आतिशी ने बताया कि बच्चों के माता-पिता हमें कॉल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी तरह बढ़ी हुई फीस को रुकवाइए। इसके बाद मैं सीएम रेखा गुप्ता से कहना चाहती हूं कि अगर भाजपा की इन प्राइवेट स्कूलों से सांठगांठ नहीं है, तब आप ही आज ही आदेश पारित कीजिए कि बढ़ी हुई फीस माता-पिता को नहीं देनी है और इस पर रोक लगा दीजिए।
आतिशी की भाजपा सरकार से तीन मांग उन्होंने कहा, भाजपा सरकार से हमारी तीन मांग है। पहली फीस पर रोक लगाई जाए। दूसरी, जो स्कूल फीस बढ़ा रहे हैं, उनका ऑडिट कराए और तीसरी मांग ये कि ऑडिट होने के बाद किसी स्कूल को फीस बढ़ाने का अधिकार दिया जाए।

📰 मुख्य समाचार

अगले माह होगा 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...

.......Read More
News Image
पाकिस्‍तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने माना, क्यों भारतीय मिसाइलों को मार नहीं सके हम

कई सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...

.......Read More
News Image
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो भारत-पाक के साथ आधी दुनिया हो जाएगी खत्म

-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...

.......Read More
News Image
हिसाब बराबर अब बातचीत के रास्ते खोलें..........महबूबा मुफ्ती ने की पीएम मोदी से अपील

जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...

.......Read More
News Image
पाकिस्तान ने राजौरी में अफसर के घर को बनाया निशाना, अतिरिक्त डीडीसी की मौत

जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...

.......Read More
News Image
बड़ी मिसाइलें दागने से नहीं चूक रहा पाकिस्तान, भारत लगा रहा सटीक निशाने

नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...

.......Read More
News Image
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...

.......Read More
News Image
जीभ का रंग, बनावट में छुपे होते है गंभीर बीमारियों के संकेत

नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...

.......Read More
News Image
सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल और माला ले जाने पर रोक

मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...

.......Read More
News Image
भारतीय तकनीक के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी भी हुए नाकाम

इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...

.......Read More
News Image
युद्ध में भारत की जीत के लिए मस्जिदो में की गई खास दुआएं

भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...

.......Read More
News Image
पति और बेटी के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही बिपाशा

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...

.......Read More
News Image
‘शी’ और ‘आश्रम’ के बोल्ड किरदारों से मिली लोकप्रियता : अदिति

मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...

.......Read More
News Image